ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियामुफ्ती अब्दुल बहाब के मनोनयन से अकलियतों में पार्टी की बनेगी पैठ

मुफ्ती अब्दुल बहाब के मनोनयन से अकलियतों में पार्टी की बनेगी पैठ

अररिया। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पुराने व जुझारू नेता मुफ्ती अब्दुल...

मुफ्ती अब्दुल बहाब के मनोनयन से अकलियतों में पार्टी की बनेगी पैठ
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 02 Jun 2021 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया। निज संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के पुराने व जुझारू नेता मुफ्ती अब्दुल वहाब को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन से अल्पसंख्यकों के बीच पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।मुफ्ती अब्दुल वहाब जिले के जोकीहाट में विषम परिस्थितियों में पिछले कई दशकों से पार्टी की सेवा की है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल कर संघर्ष में साथ रहे अल्पसंख्यक नेता का सम्मान किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलोक कुमार भगत ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है और मुफ्ती अब्दुल वहाब को मुबारकबाद दी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सन्तोष सुराणा, भाजपा नेता रंजीत यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन, परवेज आलम, प्रेम कुमार मिश्रा, सुनील राज राजकिशोर यादव,रोहित यादव, मिन्टू साह, अररिया नगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, कृष्ण कुमार सेनानी,बमबम साह, विकास भगत,अरविंद साह, सुनिल चौरसिया, दिलीप सरदार, जितेन्द्र साह, बिपीन मेहता, जिला पार्षद आकाश राज दिलीप पटेल, रितेश कुमार सरदार जी,मोती खान, अनूप जायसवाल, राजनन्दन यादव, सुरेंद्र झा, प्रदीप पासवान, जुबेर आलम, लोजपा नेता ओम प्रकाश पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, उदय शंकर उदय, अजय झा, सुधीर भगत, पप्पू झा, कल्पना झा, सुष्मिता ठाकुर, मोनालिसा मुखर्जी, मौसमी सिन्हा, आईटी सेल संयोजक शुभम चौधरी आदि ने बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें