जमीन विवाद में मारपीट, मामला दर्ज
पलासी में मकान की खिड़की लगाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। बेबी अंजुम ने पांच लोगों पर आरोप लगाया, जबकि ममता देवी ने दो लोगों पर। यह घटना 22 दिसंबर को हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने...

पलासी। प्रखड मुख्यालय स्थित पलासी चौक पर मकान का खिड़की लगाने की विवाद के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष की बेबी अंजुम ने पांच व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया है, जिसमें मनीष भगत, आशीष भगत, प्रियंका देवी, गंगा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के ममता देवी ने दो व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया है। इसमें अंजुम खातमा,राजा को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि मकान में खिड़की लगाने की बात विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई की घटना घटित हुई। घटना बीते 22 दिसंबर की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।