कुआड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए बने नाला
कुर्साकांटा में कुआड़ी बाजार की सड़कों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में सड़कें झील में बदल जाती हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व मुखिया फुलचंद पासवान ने नाला निर्माण की मांग की है, जबकि स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी बाजार में पानी निकासी के लिए मुक्कमल व्यवस्था नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में सड़क झील में तब्दील हो जाता है। यही नहीं कुछ लोगों के घरों से निकलने वाले गंदा पानी के कारण सड़कों पर हमेशा पानी लग रहता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुखिया फुलचंद पासवान ने बताया कि पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाला नहीं रहने से सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर कुआड़ी के लोग कई बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारी के द्वारा नाला निर्माण कराने को लेकर आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक अश्वासन का अमलीजमा नहीं पहनाया जा सका है। पूर्व मुखिया ने डीएम से सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



