Hindi NewsBihar NewsAraria NewsVoters in Manihari Demand Road Development No Road No Vote Protest
कटिहार: पच्चास वर्षो से चार माह कच्ची सड़क पर कीचर पानी मे चलने को मजबुर हैं ग्रामीण

कटिहार: पच्चास वर्षो से चार माह कच्ची सड़क पर कीचर पानी मे चलने को मजबुर हैं ग्रामीण

संक्षेप: मनिहारी विधानसभा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे के साथ अपनी आवाज उठाई। दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के बाबुपुर गांव के लोग 50 वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है और प्रशासन से समाधान की मांग की है।

Tue, 4 Nov 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

मनिहारी, निज संवाददाता विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मनिहारी विधानसभा के कई सुदूरवर्ती गांव के लोग रोड नही तो वोट नही के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी मे दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के बाबुपुर (सुरापार) वार्ड दो के दर्जनो ग्रामीणो ने मंगलवार को शासन प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए रोड नही तो वोट नही के नारे लगाए। ग्रामीण सद्दाम खान,अनवर खान,जलील खान,खालीक खान, शेख गुलजार, शेख रहमत,अकबर,जहांगीर, अमीर, अनारूल, मो सलाम, फिरोज खान, ओरंग खान, मंजुर, संजुर, कासीम तथा रफीक आदि लोगो ने बताया कि दक्षिणी कांटाकोश पंचायत का वार्ड दो बाबुपुर सुरापार गांव एनएच 31 ए सड़क से महज पांच सौ मीटर की दुरी पर लगभग पचास वर्षो से बसा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पचास वर्ष के दरमियान कितनी सरकारे आई और चली गई परंतु इस गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण नही हो सका। ग्रामीणो ने बताया कि यह सड़क विहीन गांव हर वर्ष चार से पांच माह किचर ,पानी से घिरा रहता है। किचर मे चलते चलते ग्रामीणो के पैर मे फोरा फुंसी भर जाते हैं। बच्चो का पठन पाठन बाधित हो जाता है। बुढ़े बुजुर्ग घर छोड़कर बाहर नही निकल सकते हैं। सड़क की समस्या को लेकर कई बार विधायक, सांसद, जिलाधिकारी,उप विकास आयुक्त के कार्यालय का चक्कर काट कर दक चूके हैं। कहीं इंसाफ नही मिल सका है। थक हार कर ग्रामीण ने आपसी मिटिंग कर रोड नही तो वोट नही के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। मालुम हो की बिते दिनो केवाला पंचायत के छोटी तेलडंगा गांव के ग्रामीणो ने भी रोड नही तो वोट नही का नारा लगा चूके हैं। ग्रामीण के विरोध पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड के अधिकारियो ने तेलडंगा गांव पहुंच कर ग्रामीणो की समस्या सुनकर निदान करने का आश्वासन दिया है।