कुर्साकांटा में 13 जगहों पर चेक पोस्ट, वाहनों जांच शुरू
कुर्साकांटा में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। 13 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां पुलिस वाहनों की गहन जांच कर रही है। चेक पोस्ट पर ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, और अन्य...
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि विधान सभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 13 जगहों पर चेक पोस्ट बनाया गया है। इन चेक पोस्टों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। कुर्साकांटा थानेदार राहित कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के हत्ता चौक, 18 माइल, शैतान चौक, कपरफोड़ा व बरकुरवा में चेक पोस्ट लगाया गया है। कुआड़ी थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहुंसी, मधुबनी, गरैया व शीशाबाड़ी में चेक पोस्ट बनाया गया है। वहीं सोनामणि गोदाम थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि सोनामणि गोदाम थाना के निकट, सोनामणि गोदाम दुर्गामंदिर के निकट, रजोला व डुमरिया में चेक पोस्ट दिया गया है।
पुलिस द्वारा आने जाने वाले वाहनों का गहन चेकिंग किया जा रहा है। हत्ता चौक कुर्साकांटा चेक पोस्ट पर तैनात दारोगा उद्दीन परवेज ने बताया कि हर आने जान वाले वाहन की वारीकी से तलाशी ली जा रही है। वाहनों की ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, ऑनर बुक, इंशुरेंस, हेलमेट आदि कागजात की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, शराब, धन, हथियार पर पर विशेष नजर रखी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




