Hindi NewsBihar NewsAraria NewsVoter Awareness Campaign Leave All Work Let s Vote First in Araria District
मेंहदी-रंगोली बनाकर व रैलियां निकाल कर मतदाताओं को जागरूक कर रही जीविका दीदी

मेंहदी-रंगोली बनाकर व रैलियां निकाल कर मतदाताओं को जागरूक कर रही जीविका दीदी

संक्षेप:

अररिया जिले में 11 अक्टूबर 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जीविका दीदियां मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई गतिविधियाँ चला रही हैं। इनका लक्ष्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। रैलियां, रंगोली, मेंहदी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Nov 09, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

दे रही है नारा: ‘छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान’ अररिया, वरीय संवाददाता। विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 अक्टूबर 2025 को अररिया जिले में मतदान होना है। इसके लिए मतदाताओं को जागरुकता करने में जीविका दीदियां काफी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। मतदाता जागरुकता अभियान यानी स्वीप गतिविधि के तहत जीविका दीदियों की ओर से बड़ी संख्या में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि जिले में होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके लिए जीविका दीदियां सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर, जोश भरे नारों के साथ, घर-घर जाकर, मेंहदी-रंगोली बनाकर, रैली निकाल कर, हस्ताक्षर अभियान आदि चलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मतदाताओं को मतदान के महत्व और उनके अधिकार उन्हें बता कर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जीविका दीदियों की मेहनत से गांव-पंचायत में मतदाताओं में जागरुकता बढ़ी है। जीविका दीदियों के की ओर से किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की काफी सराहना भी हो रही है। प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, मतदान शपथ, रंगोली, मेंहदी, कैंडल मार्च, मानव श्रृंखला, घर-घर संपर्क अभियान जैसे विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम से मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरुकता बढ़ी है। 11 नवंबर को जिले के सभी 6 विधान सभा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सभी 9 प्रखंडों के सभी पंचायत में मतदाता जागरुकता अभियान जारी है। इसके लिए जीविकाकर्मियों के साथ-साथ जीविका के कैडर्स भी पूरी लगन से लगे हैं। एक भी मतदाता न छूटे इस उद्देश्य से जिले में जीविका की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मतदान के दिन जिले में मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ेगा। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक स्वीप कंट्रोल रूम लगातार कार्यरत है। जिन पंचायतों में पिछले चुनाव में कम मतदान का प्रतिशत रहा है, वहां विशेष रूप से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।