
पियक्कड़ को छोड़ने के एवज में कथित पुलिस पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
रानीगंज। एक संवाददाता। एक कथित पुलिस अधिकारी पर पियक्कड़ से पैसे की मांग
रानीगंज। एक संवाददाता। एक कथित पुलिस अधिकारी पर पियक्कड़ से पैसे की मांग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो मद्य निषेध थाना का बताया गया है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है तीन पियक्कड़ को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें पुलिस के एक अधिकारी कहते हैं कि साथ में कितना है बे, फिर पियक्कड़ कहता है कुछ नहीं है। फिर पुलिस कहता है अकाउंट में कितना है 15 मंगवा लो नहीं तो फिर चलो। फिर पियक्कड़ कहता है दस हजार मंगवा देते है। इसपर पुलिस वाला बोलता है कि 12 कर दो, फिर 11-12 हजार की बात होती है।
इसपर पियक्कड़ कहता है दस दिन रह जाएंगे 15 दिन भी रखेगा तो रह जाएंगे। इस पर एक महिला पुलिस कहती है तुम पांच हजार दोगे तो तुमको अकेले छोडेंगे। इसके बाद पियक्कड़ किसी को घटना की जानकारी देकर फोन पर कहता है कि सर पकड़ लिया है। माल पिये थे। इसपर अगला कहता है कहाँ का है। इसपर पियक्कड़ कहता है रानीगंज का ही है। फिर फोन पर पैसा भेजने को कहता है। इसपर पुलिस अधिकारी दूसरे के नम्बर से पैसे लेने से इंकार कर देता है। कहता है तुम अपने मोबाइल पर पैसा मंगवा लो। इस दौरान काफी देर तक पियक्कड़ नशे में धुत होकर कथित पुलिस से पैसे लेने देने की बात करते दिखते है। इधर मामले को लेकर मद्य निषेध थाना ने थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया की इस तरह की मामले की हमें कोई जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की हम जांच करेंगे। इसके बाद पता कर बताते हैं। वहीं एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




