भूविवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट, दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
पलासी के फरसाडांगी गांव में भूविवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, छिनतई और जानलेवा हमले की घटनाएँ हुई। मुन्नी बेगम ने 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जबकि आसमीना ने 7 लोगों के खिलाफ। पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के फरसाडांगी गांव में भूविवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, छिनतई, जानलेवा हमले मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष की मुन्नी बेगम ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए 13 लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। नामजदों में अकील, रिजवान, बदरुद्दीन, मुस्ताक, अलमुस, अफसर आदि शामिल हैं। दर्ज मामले में मुन्नी बेगम ने बताया कि बीते 15 फरवरी को वे मजदूर लेकर टाटी-पर्दा लगवा रही थी। इसी क्रम में इन नामजद लोगों ने अचानक आकर गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर मारपीट, छिनतई व जानलेवा प्रहार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान बचाने आये परिजनों के साथ भी मारपीट की गयी। वहीं दूसरी ओर द्वितीय पक्ष की की आसमीना ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें मो कुद्दुस, दिलवर, दिलशाद, दिलनवाज, सलगुन सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। घटना 15 फरवरी की बतायी गयी है। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। इधर पलासी पुलिस ने कांड संख्या 70 /26 के नामजद अरशद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


