मारपीट में महिला सहित आठ घायल
पलासी में पिछले 24 घंटों में हुए आपसी विवाद में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का इलाज पलासी पीएचसी में किया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों में कोढ़ैली, छपनिया और...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 28 Dec 2024 12:34 AM

पलासी। एक संवाददाता प्रखंड के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पलासी पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में कोढ़ैली गांव की राजो देवी, रजनी देवी, शंकर मंडल, अरुण मंडल, छपनिया के नारायण मंडल, अनिल मंडल, बरहट की शकुरा व सुकसैना के शाहनवाज शामिल हैं। इधर प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।