बासोबास जमीन को लेकर भरगामा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

भरगामा। निज संवाददाता शंकरपुर पंचायत के फूटनी चौक के निकट बुधवार की दोपहर बासोबास

बासोबास जमीन को लेकर भरगामा में दो पक्षों के बीच  हिंसक झड़प

भरगामा। निज संवाददाता शंकरपुर पंचायत के फूटनी चौक के निकट बुधवार की दोपहर बासोबास की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय हिंसक झड़प में बदल गया , जब दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी । घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए , जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई । घटना की सूचना पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए और घायलों को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक सभी घायलों का उपचार के बाद एक घायल युवक को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायलों में रमण कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह (दोनों स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह के पुत्र), रेणु देवी (पति रूपेश कुमार सिंह), निशा देवी (पति रमण कुमार सिंह) तथा वर्ती देवी (पति स्व. कपिलदेव प्रसाद सिंह) शामिल हैं। भरगामा थाना में घायलों द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने के लिए दिए गए आवेदन में पीड़ित पक्ष ने कहा है कि अपनी आजीविका को लेकर वे लोग दिल्ली मे रहते हैं । इस बीच बीते शनिवार को वे लोग अपने पैतृक घर शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक पहुंचे थे तथा अपने घर में गर्मी छुट्टी बिता रहे थे । इधर आज उनके चाचा जिनसे उनका विश्वास की भूमि को लेकर जमीनी विवाद चल रहा है वे लोग दबिया, लोहे का रड,लाठी डंडा से अचानक हमला कर दिया । जिसमे पांच लोगों का सिर फट गया , जिसे अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज मे इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया मारपीट से पहले जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर हरवे-हथियार के साथ पहुंच गए और हमला कर दिया। इधर, पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ था। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । जल्द हीं दोषियों पर दण्डात्मक कार्यवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।