मृत्युभोज बहिष्कार करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
नरपतगंज । (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत स्थित भवानीपुर गांव में मृत्यु...

नरपतगंज । (ए.सं.)
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत स्थित भवानीपुर गांव में मृत्यु भोज बहिष्कार को लेकर सहदेव पासवान के घर पर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। सहदेव पासवान की मां का इसी 20 अक्टूबर को निधन हो गया था। सहदेव पासवान भोज आयोजन करने का तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन जब गांव वालों को पता चला तो शिक्षक रंजय कुमार राजन व ताराचंद पासवान के नेतृत्व में सहदेव पासवान के घर पर एकत्रित हुए और सहदेव पासवान से ताराचंद पासवान ने कहा कि मृत्यु भोज जैसे सामाजिक कुप्रथा दूर होनी चाहिए। यह मरने वाले परिवार पर आर्थिक बोझ होता है। इसलिए हम लोग गांव में पूर्व से ही मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय ले लिए इसलिए आप भी इस अभियान में शामिल हों। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में मृत्यु भोज को लेकर पूर्व में ही बैठक कर मृत्यु भोज को बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है इस कारण सहदेव पासवान की तंगहाली की हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय लिया। समाज में इस मृत्यु भोज बहिष्कार की पहल की प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों ने भी माना कि जहां खाने वाले और खिलाने वाले दोनों का मन दुखी हो वहां भोजन नहीं करना चाहिए। बैठक में कपिल पासवान, उदयचंद मुखिया, तारनी मुखिया, बद्रीलाल पासवान, तुलसी पासवान, प्रदीप पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, बिजल पासवान, डोमी पासवान आदि मौजूद थे। सभी ने इस निर्णय की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


