ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाभाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निकाला विजय जुलूस

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निकाला विजय जुलूस

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र तामगंज व फरही आदि पंचायतों में रविवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह की जीत पर भव्य जुलूस निकाला। मोदी—मोदी व जय श्री राम के नारों...

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निकाला विजय जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 27 May 2019 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र तामगंज व फरही आदि पंचायतों में रविवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह की जीत पर भव्य जुलूस निकाला। मोदी—मोदी व जय श्री राम के नारों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे पंचायत का भ्रमण किया तथा एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विजयी जुलूस में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया तथा जुलूस के साथ भ्रमण किया। भाजपा नेत्री वीणा देवी ने कहा कि यह जीत मोदी के विकास कार्यों एवं राष्ट्रवाद की जीत है। आज पूरे भारत में लोगों ने जात—पात एवं धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मोदी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से भारत देश का सर्वांगीण विकास होगा। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास पहुंचने की बात कही। इस विजयी जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार सिंह, पूर्व विधायक देवयंती यादव, वीणा देवी, जयरानी यादव, उदयचंद्र यादव, चंदन गुप्ता, अशोक कापरी, जगदीश गुप्ता, पंकज गुप्ता, जयकृष्ण बहरदार, सुधीर यादव, बैजनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें