Hindi NewsBihar NewsAraria NewsVibrant Voting Atmosphere in Kishanganj High Turnout and Enthusiasm
किशनगंज: सुबह से ही केन्द्रों पर लगी मतदाताओं की भीड़

किशनगंज: सुबह से ही केन्द्रों पर लगी मतदाताओं की भीड़

संक्षेप: जिले में सुबह से मतदान का उत्सवी माहौल दिखा किशनगंज। वरीय संवाददाता मंगलवार की

Tue, 11 Nov 2025 05:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

जिले में सुबह से मतदान का उत्सवी माहौल दिखा किशनगंज। वरीय संवाददाता मंगलवार की सुबह हल्की ठंड में मतदान देने का उत्साह भारी दिख रहा था, महिलाएं, युवतियां और पहली बार वोट करने आये युवक- युवतियों की खुशी तथा वोट के अधिकार को लेकर उनका उत्साह चरम पर रहा। सुबह सात बजे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। शहर व गांव की गलियों से मतदाता मतदान के लिए मतदान केन्द्र पहुंच रहे थे। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्र पर विशेष प्रबंध किए गए थे। किशनगंज शहर के मोतीबाग के बूथ पर सुबह 8 बजे मतदाताओं की लंबी कतार दिखी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के तांती बस्ती बूथ नंबर 275, 276 पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। किशगनंज शहर के बूथ नंबर 325 पर 8 बजकर 44 मिनट पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। कतार में खड़े मतदाता वोटिंग के लिए इंतजार कर रहे थे। उनके चेहरों पर उत्साह दिख रहा था। वहीं पोठिया प्रखंड के चिचुआबाड़ी मदरसा बूथ नंबर 26 व 27 पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। वहीं दिघलबैंक प्रखंड के पिंक बूथ नंबर 64 मध्य विद्यालय टप्पू पर महिला मतदताओं की लंबी कतार दिखी। वहीं 7 सुबह से 9 बजे सुबह 9 15.83 प्रतिशत मतदान हो चुका था जिसमें किशनगंज विधानसभा 16.21 व कोचाधामन विधानसभा - 16.21 प्रतिशत, जबकि बहादुरगंज विधानसभा - 15.50 प्रतिशत, ठाकुरगंज विधानसभा - 15.40 प्रतिशत। सुबह 10 बजे तक महिला मतदाताओं मतदान केन्द्र पर लंबी कतार दिखी। कई महिलाएं घर की दूसरी महिलाएं, युवती के साथ वोट देने पहुंची थी। बुजुर्गों को उनके परिवार वाले लेकर मतदान केन्द्र लेकर पहुंचे थे। मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। वहीं मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार भी तेज होती गई। 11 बजे तक 34.78 प्रतिशत मतदान हो चुकी थी। वहीं 1 बजे तक 51.90 प्रतिशत मतदान हो चुका था। डीएम विशाल कुमार, एसपी सागर कुमार मतदान केन्द्र का जायजा ले रहे थे।