होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण बना रंगमय बना

Mar 02, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति, आचार्य और कर्मियों ने भाग लिया। पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को रंगीन बना दिया। प्रधानाचार्य ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और इसे एकता और प्रेम का प्रतीक बताया।

होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण बना रंगमय बना

फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को विद्यालय परिवार के द्वारा भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारीगण,आचार्य बंधु-भगिनी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को रंगमय बना दिया। समारोह के दौरान मिथिला में राम खेले होली,रंग बरसे भीगे चुनरवाली,शिव मंठ पर सोभे लाल ध्वजा, सदा आनंद रहे यही द्वारे तथा जोगीरा सा रा-रा जैसे एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत-संगीत और हंसी-ठिठोली के बीच पूरे परिसर में उत्सव का उल्लास देखने को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक शिक्षा समिति व विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक रामकुमार केशरी ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज में समरसता, एकता और पारस्परिक प्रेम को मजबूत करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र ने होली के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्णिया विभाग के विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्य,विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक डॉ.विमल कांत ठाकुर,अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता,सचिव डॉ. नेहा राज,सह सचिव राकेश रौशन,कोषाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, सदस्य मंदिरा कुमारी, आरएसएस के नगर संघचालक उपेंद्र राउत, आचार्य अरविंद झा, ललन राय, श्रीप्रसाद राय, सन्नी कुमार समेत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।