पुलिस के साथ दुर्व्यवहार कर जबरन गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
कोढ़ैली पश्चिम पार गांव में यूपी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान 20-25 लोगों ने विरोध किया और मारपीट की। इस घटना में पुलिसकर्मी को चोटें आईं। सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव की शिकायत पर 11 नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ैली पश्चिम पार गांव में बीते रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी यूपी पुलिस व पलासी थाना पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जबरन गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा ले जाने के मामले में पलासी के सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में 11 नामजद सहित अन्य 20-25 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज की गई है।
मामले की जानकारी
दर्ज केस में कोढ़ैली पश्चिम पार गांव के सऊद, जब्बार, शौकत, अरशद, मसूद, रब्बान सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव ने उल्लेख किया है कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर यूपी के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना में दर्ज केस के अभियुक्त मो. राशिद पिता मु मुमताज आलम साकिन कोढ़ैली पश्चिम पार की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के साथ रविवार को कोढ़ैली पश्चिम पार गांव गया था।
गिरफ्तारी के दौरान घटनाक्रम
छापेमारी के दौरान अभियुक्त मो. राशिद को गिरफ्तार कर पुलिस गाड़ी पर बैठा लिया। इसी क्रम में अभियुक्त के स्वजनों सहित अन्य 20 - 25 लोगों ने लाठी, डंडा, छड़ लेकर गिरफ्तारी का विरोध करते हुए गाड़ी को घेरकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें यूपी पुलिस के संतोष कुमार सिंह को हाथ काफी चोट लगी। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आयी। तत्पश्चात किसी प्रकार वे लोग जान बचाकर गाड़ी सहित भागे। पुन: वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ कोढ़ैली पश्चिम पार गांव पहुंचकर अभियुक्त मो. राशिद को गिरफ्तार कर पलासी थाना लाकर यूपी पुलिस के हवाले किया गया। वहीं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


