ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया: जहरीली गैस से दम घुटने से 2 लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

अररिया: जहरीली गैस से दम घुटने से 2 लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

बिहार में फारबिसगंज के एलएन पथ स्थित एक आवास में शौचालय के सेर्टिंग खोलने भीतर घुसे 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई है। वहीं इसमें 5 लोग घायल भी हुए हैं जिसमें तीन की स्थिति नाजुक है।इस घटना के...

अररिया: जहरीली गैस से दम घुटने से 2 लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 27 May 2018 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में फारबिसगंज के एलएन पथ स्थित एक आवास में शौचालय के सेर्टिंग खोलने भीतर घुसे 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई है। वहीं इसमें 5 लोग घायल भी हुए हैं जिसमें तीन की स्थिति नाजुक है।इस घटना के बाद घटनास्थल और अस्पताल में लोगों का आक्रोश उमड़ गया है। मृतक मजदूरों का नाम मायानंद मंडल और महेश दास है। घायलों में तीन बाप-बेटे क्रमशः मो सत्तार, गफ्फार और गुफरान शामिल हैं। इस घटना से शहर से अस्पताल तक कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार एलएन पथ निवासी मुन्ना गुप्ता के नए शौचालय की टंकी की ढलाई (सेर्टिंग) खोलने के लिए रविवार करीब 11 बजे दो मजदूर अंदर घुसे, लेकिन 20 मिनट तक नहीं निकले। इसके बाद दो और मजदूर उन्हें देखने गए वे भी नहीं निकले। इसके बाद दो औऱ मजदूर टंकी में उतरे। जब वे भी नहीं निकले तो लोगों को किसी अनहोनी की शंका हुई। सभी मजदूर टंकी के अंदर बेहोश हो गए थे।

बताया जा रहा है कि नए वाले टंकी के पास में है एक पुरानी शौचालय की टंकी है। जिससे मिथेन गैस नए वाले टंकी में भर गया था। लोगों मशक्कत के बाद रस्सी से सभी मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन सबसे पहले टंकी में उतरे दोनों मरीजों की मौत हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में बाकी मजदूरों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें