Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTruck Owners Demand Action Against Overloaded Sand Trucks from West Bengal
बंगाल नंबर के ओवर लोड ट्रक परिचालन पर हो कार्रवाई

बंगाल नंबर के ओवर लोड ट्रक परिचालन पर हो कार्रवाई

संक्षेप:

अररिया जिले के ट्रक मालिकों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने बिना चालान और वैध कागजात के ओवरलोडेड बालू ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ये ट्रक प्रतिदिन एनएच 327ई पर 65 से 70 टन बालू लादकर प्रवेश कर रही हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय और राजस्व पर प्रभाव पड़ रहा है।

Sat, 29 Nov 2025 12:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज संवाददाता जिले के ट्रक मालिकों ने बिना चालान और बगैर वैध कागजात के पश्चिम बंगाल नंबर की ओवरलोडेड बालू ट्रक पर कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।ट्रक मालिकों के द्वारा डीएम को सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी,एसपी, एसडीएम को भी दी गई।डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पश्चिम बंगाल से बालू लदा ओवरलोडेड ट्रक बिना चालान और वैध कागजात के ही एनएच 327ई पर प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ की संख्या में प्रवेश करती है। पश्चिम बंगाल नंबर की यह ट्रक 65 से 70 टन बालू लोड कर गलगलिया,ठाकुरगंज, बहादुरगंज के रास्ते अररिया जिला में प्रवेश करती है।जबकि

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार खनन अधिनियम के तहत 18 चक्का ट्रक में 39 टन बालू लोड करने का प्रावधान है। वहीं छह चक्का मिनी ट्रक में सात टन बालू लोड करने का प्रावधान निर्धारित है।लेकिन बंगाल नंबर की ट्रक ओवरलोड बालू लेकर चल रही है, इससे राजस्व का नुकसान हो हो रहा है।साथ ही ओवरलोड ट्रक से लाए गए बालू को सस्ते में बिक्री की जा रही है,जो मार्केट वैल्यू को खराब कर रहा है। ट्रक मालिकों ने बताया कि यह न केवल उनलोगों के रोजगार पर असर पड़ रहा है,बल्कि किस्त पर खरीदी गई ट्रक की किस्त की राशि अदायगी में भी परेशानी हो रही है। पश्चिम बंगाल का ओवरलोडेड ट्रक इंट्री माफिया और स्थानीय दबंगों से सांठगांठ कर चलाई जा रही है। ट्रक मालिकों ने पश्चिम बंगाल नंबर की ओवरलोडेड ट्रक पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर नोमान आलम,सलाम आलम,बाबुल, राजा,सुकुमार सिंह, इमरान, कासिम,मुजफ्फर वसीक, इम्तियाज, इश्तियाक, रेजानूर, मो. नज़बुल, मामून रशिद, मो रहीम,अकबर,अबुर रऊफ, मनव्वर हुसैन, मो नईम, मो मंसूर आदि मौजूद थे।