सड़क हादसे में घायल दूसरे ने भी पूर्णिया में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सड़क हादसे में घायल दूसरे ने भी पूर्णिया में इलाज के दौरान तोड़ा दम

संक्षेप:

रानीगंज में एक ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 60 वर्षीय रामानंद टुड्डू इलाज के दौरान पूर्णिया में रात में मृत हो गए। नारायण मंडल को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस...

Sep 10, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज सरसी मार्ग पर वायएनपी महाविद्यालय के समीप सोमवार की देर शाम को ट्रक-बाइक की टक्कर में घायल दूसरे की पूर्णिया में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय रामानंद टुड्डू फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा पंचायत के वार्ड एक निवासी था। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सोमवार को नरपतगंज थाना क्षेत्र के ख़ाब्दह निवासी नारायण मंडल और विद्यानंद टुडु एक ही बाइक पर सवार होकर पूर्णिया डीआईजी के यहां किसी केस के सिलसिले में गए थे। पूर्णिया से लौटने के दौरान रानीगंज सरसी मार्ग पर वाय एनपी कॉलेज के समीप नो एंट्री में खड़े ट्रक में ठोकर मार दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद नारायण मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामानंद टुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सोमवार की देर रात को पूर्णिया में इलाज के दौरान रामानंद टुड्डू की भी मौत हो गयी। इधर घटना के बाद रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि रानीगंज में जिसकी मौत हुई थी उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना मामले की प्राथमिकी यातायात थाना में की जायेगी।