ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाट्रक व मैजिक की टक्कर, एक मरा, दो जख्मी

ट्रक व मैजिक की टक्कर, एक मरा, दो जख्मी

अररिया-पूर्णिया जिले के सीमा स्थल महलगांव थाना क्षेत्र के करियात के पास फोर लेन पर शुक्रवार को ट्रक व मैजिक वेन आमने सामने टक्करा...

ट्रक व मैजिक की टक्कर, एक मरा, दो जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 24 Nov 2018 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया-पूर्णिया जिले के सीमा स्थल महलगांव थाना क्षेत्र के करियात के पास फोर लेन पर शुक्रवार को ट्रक व मैजिक वेन आमने सामने टक्करा गई।

इसमें मैजिक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक फिरोज आलम(38) जोकीहाट थाना क्षेत्र के गिरदा पंचायत के सिंगार मोहनी गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर महलगांव थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

इसके बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल व्यक्तियों में शामिल ललिया गांव के जितेन्द्र पंडित व गिरदा निवासी फहीमउद्दीन को भी इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया। हादसे का शिकार हुए डीजे सेट मैजिक पूर्णिया में किसी बारात पार्टी से वापस अपना घर जोकीहाट जा रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि मैजिक में डीजे सेट था।

जो पूर्णिया के एक बारात पार्टी से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान फोरलेन पर करियात के पास विपरीत दिशा से आ रहे से ट्रक से आमने सामने भीड़ंत हो गई। इधर महलगांव थाना के थानेदार प्रेम बल्लब मिश्रा ने बताया कि हादसा का शिकार हुए दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें