Araria News: जोगबनी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील चंद्र तरफदार को श्रद्धांजलि
Araria News: फारबिसगंज में शनिवार को दिवंगत चिकित्सक डॉ. सुशील चंद्र तरफदार के निधन पर आईएमए ने शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में स्थानीय चिकित्सकों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने डॉ. तरफदार की चिकित्सा में योगदान और मानवीय संवेदनाओं का उल्लेख किया। उनका निधन चिकित्सा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। जोगबनी के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील चंद्र तरफदार के निधन पर मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) फारबिसगंज की ओर से एएनए कॉलेज परिसर में मंगलवार को डॉ. अजय कुमार सिंह की अगुवाई में शोकसभा आयोजित की गई। शोक सभा में स्थानीय चिकित्सकों, चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत चिकित्सक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद डॉ. सुशील चंद्र तरफदार के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सुशील चंद्र तरफदार एक कुशल एवं अनुभवी चिकित्सक होने के साथ-साथ बेहद सरल, सहज और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े व्यक्ति थे। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार और सेवा भावना उन्हें अन्य चिकित्सकों से अलग पहचान दिलाती थी। उन्होंने लंबे समय तक चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा की और जरूरतमंद लोगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. तरफदार का निधन चिकित्सा जगत के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में किए गए योगदान और समाजसेवा को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय चिकित्सक, गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत चिकित्सक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


