Tribute to Dr Ganganath Jha Founder Principal of Araria College Passes Away अररिया कॉलेज अररिया के संस्थापक प्रधानाचार्य का निधन, शोक, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTribute to Dr Ganganath Jha Founder Principal of Araria College Passes Away

अररिया कॉलेज अररिया के संस्थापक प्रधानाचार्य का निधन, शोक

अररिया कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. गंगानाथ झा का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से अररिया ने एक विद्वान को खो दिया है। उन्होंने कॉलेज को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 14 Sep 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
अररिया कॉलेज अररिया के संस्थापक प्रधानाचार्य का निधन, शोक

अररिया, निज संवाददाता हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी भाषा के विद्वान और अररिया कॉलेज अररिया के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ गंगानाथ झा का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया।उनके निधन से अररिया ने एक विद्वान को खो दिया है। दरअसल अररिया कॉलेज अररिया की स्थापना में अल्हाज तस्लीम उद्दीन, पूर्व सांसद हलीमुद्दीन अहमद, स्व हंसराज प्रसाद, गंगानाथ झा सरीखे लोगों के संघर्ष को अररिया के लोग भूले नहीं है।कॉलेज की स्थापना के बाद गंगा बाबू को संस्थापक प्रधानाचार्य का दायित्व दिया गया।उन्होंने बड़ी शिद्दत से अररिया कॉलेज को सजाने और संवारने में पूरी मेहनत की और कॉलेज को बेहतर बनाया। इनके निधन से अररिया के लोग मर्माहत हैं।

गंगा बाबू के निधन पर अररिया विधायक आबिदुर रहमान,पंडित अजय कुमार झा,पोलो झा,शशिभूषण झा,प्रमोद झा, कुलानंद झा, अनिल सिन्हा आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।