जनजातीय बहुल टोलों तक सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा
पलासी में जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले मुहिम के तहत 05 पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिकल सेल एनीमिया और अन्य रोगों का उपचार किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया। यह अभियान जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए है।

पलासी, एक संवाददाता जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) के राष्ट्रव्यापी अभियान अंतर्गत पलासी प्रखंड के 05 पंचायतों के 10 टोलों में शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बलुआ कलियागंज पंचायत के बलुआ टोला, कुजरी पंचायत के रामनगर टोला, पकड़ी पंचायत के बेलबाड़ी, बेनी एवं लोखड़ा टोला, नकटाखुर्द पंचायत के दीपनगर, बड़गांव, सोनाकन्दर, बरहकुम्बा पंचायत के खपड़ा तथा बरौली टोला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों का सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य रोगों का उपचार तथा दवा वितरण किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सुझाव शिविर के माध्यम से दिया गया है।
उक्त शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पलासी, अंचल अधिकारी प्लासी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी पलासी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।शिविर से पूर्व बुलआ, रामनगर, बेलबाड़ी, बेनी, दीपनगर इत्यादि टोलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पेड़ भी लगाए गए। जिसमें जिला कल्याण पदाधिकारी, एवं वन विभाग के पदाधिकारी तथा प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि प्रखण्ड स्तर पर प्रत्येक शिविर के लिए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया। जिनके देख-रेख में शिविर का सफल आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सुदूरवर्ती एवं जनजातीय बहुल टोलों तक सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। अभियान के दौरान आगामी 25 मई तक चिन्हित गांवों एवं टोलों में व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पकड़ी के बेनी गांव में आयोजित शिविर में मुखिया संगीता मल्लिक, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र मल्लिक, डीसी प्रथम रमेश कुमार, मुकुल ऋषिदेव, मदन हेम्ब्रम,रीतू सिंह, नीलम कुमारी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


