भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता
अररिया में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मदनपुर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, अनुशासन और जनसंपर्क में प्रशिक्षित करना था। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अररिया, निज संवाददाता भाजपा द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में मदनपुर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली,वैचारिक आधार, अनुशासन व जनसंपर्क के विविध आयामों पर सशक्त रूप से प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता, सेवा भाव तथा संगठन विस्तार के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने व समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो निरंतर समाज के बीच रहकर सेवा और संगठन का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ-साथ संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के लिए सक्षम बनाते हैं।प्रशिक्षण सत्र में जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन,जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी,अररिया विधानसभा संयोजक विकाश कुमार, जिला मंत्री कनकलता झा, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार ने संगठन की मजबूती, प्रभावी जनसंपर्क,मीडिया प्रबंधन,कार्यकर्ताओं की भूमिका व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।प्रशिक्षण में मदनपुर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल झा,मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, मंडल महामंत्री उद्रानंद सिंह, किसान मोर्चा के अर्जुन सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अर्जुन मंडल, विद्यानंद चौधरी, रविन्द्र सिंह सहित मदनपुर मंडल आदि शामिल थे।कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


