बाल विवाह की रोकथाम व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार सिकटी में शनिवार को बाल

बाल विवाह की रोकथाम व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार सिकटी में शनिवार को बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों व महिला सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाना महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणाम, इसके सामाजिक एवं कानूनी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का शपथ दिलाया गया।

पहलुओं तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिकटी कंचन कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सिकटी रौशन कुमार एवं अतिथि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिकटी डा. अजमत राना, राजस्व पदाधिकारी सतीश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रभारी आदित्य झा एवं कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षक जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने उपस्थित सभी सेविकाओं को अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकथाम हेतु सतर्कता रहने एवं जन जागरूकता फैलाने की बात कही। किशोरियों को हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 15001, 181 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को योजना का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन कराने की बात कही ताकि कोई भी लाभुक योजना से वंचित न रहे। साथ ही मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित नारी शक्ति योजना के तहत सामाजिक पुनर्वास योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के पुनर्वास, संरक्षण सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया तथा जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के प्रति सेविकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक एवं जेंडर स्पेशलिष्ट द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में बाधक है तथा इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। साथ ही वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में महिला पर्यवेक्षिका रतन प्रभा कुमारी, जानकी देवी द्वारा उपस्थित सभी सेविकाओं पूनम देवी भारती देवी को कल्याण भारती फारबिसगंज के मो. रिजवान, अंकुश यादव के द्वारा प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलायी गयी। सभी ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य कर्मी एवं सेविकाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।