
जोगबनी में बालू लदे ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत
जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी इमली गाछी चौक के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम
जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी इमली गाछी चौक के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में बालू लदे ट्रैक्टर ने एक 24 वर्षीय मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत उनकी हो गई। मृतक मजदूर की पहचान अमोना रहमानपुर निवासी आबिर के बेटे इंसार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंसार उसी ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। ट्रैक्टर मीरगंज की से बालू लेकर जोगबनी की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमली गाछी चौक के पास अचानक मजदूर का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जोगबनी क्षेत्र में बालू और मिट्टी लदे ट्रैक्टर आए दिन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं, जिससे लगातार हादसे होने की आशंका बनी रहती हैं। इससे पूर्व भी जावेद हॉस्पिटल के कुछ दूरी पर एक बालू लदे ट्रैक्टर की सिटी से टक्कर हो गई थी। उस हादसे में सिटी पर सवार एक व्यक्ति, जो विराटनगर इलाज के लिए जा रहा था, की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी कर चल रहे बालू मिट्टी लदी ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं पर रोक लग सके। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




