Araria News: परिवार का इकलौता चिराग था विश्वजीत, रक्षा बंधन में आने की कही थी बात

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: पटेगना में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से शरणपुर और जमुआ में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का बुरा हाल है, विशेषकर विश्वजीत की मां और बहनें। इस घटना से परिवारों में गहरा दुख और शोक व्याप्त है।

Araria News: परिवार का इकलौता चिराग था विश्वजीत, रक्षा बंधन में आने की कही थी बात

Araria News: पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के तीन युवकों की सड़क हादसे में एक साथ मौत से शरणपुर व जमुआ में मातम पसरा है। एक साथ तीन परिवार के चिराग बुझने से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शरणपुर के झौआ निवासी मृतक विश्वजीत के पिता दो भाई से हैं। विश्वजीत अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। इसके मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। मृतक विश्वजीत की मां फूलो देवी, बहन प्रीति व दीपा, चाची फूलो देवी, चचेरी बहन मौसम व सोनाक्षी, दादा गजानंद मंडल, दादी आनंदी देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। विश्वजीत की बहन ने बताया कि विश्वजीत ने कहा था बहना दिल छोटा मत कर रक्षा बंधन में जरूर आउंगा। लेकिन अब उनका भाई कभी नहीं आएगा。

करण की याद में बेहोश हो जाती थी निर्मला

शरणपुर झौआ गांव के मिथुन की मां किरण देवी, दादा मुसहरू मंडल, छोटा भाई विवेक व बहन चांदनी व साक्षी बिलखते हुए कहा कि तीन ने कहा था कि रक्षा बंधन में हमलोग आएंगे। जमुआ के करण की मां निर्मला देवी बेटे की याद में रह-रहकर बेहोश हो जाती थी। कमोवेश यही हाल चाचा सिनोद मंडल अन्य परिजनों का भी था। इस हृदय विदारक घटना से आसपास घरों में गुरुवार को चूल्हे नहीं जले।

सामान्य प्रश्न

इस सड़क हादसे में कितने युवक की मौत हुई?
इस सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria News: परिवार का इकलौता चिराग था विश्वजीत, रक्षा बंधन में आने की कही थी बात