सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
सहरसा-मधेपुरा एनएच 107 पर बैजनाथपुर चौक के पास एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। वह ऑटो से सहरसा जा रही थीं, जब गड्ढे की वजह से वह गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सौरबाजार। सहरसा–मधेपुरा एनएच 107 पर बैजनाथपुर चौक के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सौरबाजार थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव निवासी दिनेश चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ऑटो से सहरसा जा रही थीं। बैजनाथपुर चौक स्थित अंडरपास ब्रिज के पास सड़क पर गड्ढा होने से वह ऑटो से गिर पड़ीं। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें बैजनाथपुर तिरी स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने घटना की पुष्टि की।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


