
नहीं रहे अररिया नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार झा
अररिया के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार झा का निधन हो गया। वे पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह चले गए। शोकसभा में स्कूल परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपप्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
अररिया, वरीय संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया के प्राचार्य सुशांत कुमार झा नहीं रहे। शुक्रवार की अहले सुबह पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पिछले महीने से वे पटना में इलाजरत थे। जैसे ही उनके निधन की सूचना स्कूल को मिली। पूरा विद्यालय परिवार शोक में डूब गयी। शुक्रवार को स्कूल परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मौके पर उपप्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बड़ी दुखद खबर है। सहसा विश्वास नहीं हो रहा है।
ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल समस को सहने की ताकत प्रदान करे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। इधर मृतक के ससुर दयानंद ठाकुर के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए पटना से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घर पूर्णिया जिले के चिकनी गांव लाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कला शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 47 वर्षीय सुशांत कुमार झा 30 नवंबर 2022 को प्रभारी प्राचार्य के रूप पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में कार्यभार संभाला था और 21 जुलाई 2023 को प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी। स्वभाव से सरल एवं मानवीय संवेदना व गुणों से युक्त थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




