जतन व दिलखुश की मौत से सदमे में परिजन, चित्कार से माहौल गमगीन

Dec 18, 2025 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के गोसनगर में दो किशोरों जतन कुमार यादव (14) और दिलखुश (12) की मौत से परिवार सदमे में हैं। दोनों की मां बदहवास हैं। जतन का पिता दिल्ली और दिलखुश का पिता हिमाचल प्रदेश में काम कर रहा था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है।

जतन व दिलखुश की मौत से सदमे में परिजन, चित्कार से माहौल गमगीन

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि गुरूवार की सुबह कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा पंचायत के गोसनगर में दो किशोरों की मौत से उनके परिजन सदमे में हैं। खासकर दोनो की मां बदहवास हैं। दोनो मृतक एक ही गांव व एक ही वार्ड का रहने वाला था। दोनो पहुंसी पंचायत के बलचंदा वार्ड सात का रहने वाला था। 14 वर्षीय जतन कुमार यादव पहुंसी पंचायत के बलचंदा वार्ड संख्या 7 निवासी परमानन्द यादव का बेटा था जबकि 12 वर्षीय दिलखुश इसी वार्ड के मो सोहराब का लाडला था। गुरूवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दो का शव गांव पहुंचा, एक बार फिर गांव में कोहराम मच गया।

पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जतन और दिलखुश में गहरी दोस्ती थी। दोनों हमेशा एक साथ ही रहता था। कहीं आना जाना हो तो दोनों एक साथ आते जाते थे। यह कैसा संयोग था कि दोनों बच्चे की मौत भी एक साथ हुई। जतन चार भाई बहन में सबसे छोटा था। जबकि दिलखुश चार भाई में दुसरे नंबर का था। जतन कक्षा नौ में पढ़ता था। जबकि दिलखुश कक्षा पांच का छात्र था। अलग-अलग कक्षा में पढ़ने के बावजूद दोनो में खूब पटती थी। घटना के बाद जतन की मां ममता देवी व दिलखुश की मां हुमेरा खातून के चित्कार से रहर किसी के आंखों से आंसू निकल रहे थे। हर कोई इस हादसे की भयावहता को महसूस कर रहा था और परिवार के टूटे हुए मन को सांत्वना देने में जुटे थे। दोनों के घरों में सन्नाटा और उदासी फैल हुई थी। परिजनों के चेहरे पर गहरा सदमा और आखों में अनगिनत आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। जतन के पिताजी परमानन्द यादव दो माह पूर्व ही कमाने के लिए दिल्ली गया था। जबकि दिलखुश के पिताजी तीन चार दिन पूर्व कमाने के लिए हिमाचल प्रदेश गया है। दोनों बच्चे के पिता को घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए प्रस्थान कर गए हैं। घटना के बाद जतन की मां ममता देवी व दिलखुश की मां हुमेरा खातून बदहवास हैं। रह रहकर बेहोश हो जाती थी। इधर कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्डम कराकर दोनो शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;