हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया जाम व प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

नरपतगंज में रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक मो. एनुल की मौत हो गई। वह हरियाणा में मजदूरी करता था और उसी दिन बस से घर आया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन को जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की।

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया जाम व प्रदर्शन

नरपतगंज, एक संवाददाता। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर नरपतगंज बाजार स्थित किरासन तेल डिपो के समीप रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक मो. एनुल नरपतगंज नगर पंचायत के मसकन वार्ड नौ निवासी सफीक का बेटा था। मो एनुल हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था। वह रविवार को ही हरियाणा से बस से नरपतगंज पहुंचा था और एनएच किनारे खड़ा था कि इसी बीच यह घटना हो गयी।

घटना के बाद का दृश्य

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं परिजन फोरलेन को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि फोरलेन पर अनियंत्रित होकर वाहनों का परिचालन होता है। आक्रोशित ग्रामीण व परिजन मुआवजा की मांग पर अड़े थे। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर नरपतगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक घंटे बाद पुन: यातायात शुरू हुआ।

मृतक के परिजनों का दुख

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को एनुल हरियाणा से यात्री बस से आकार किराशन तेल डिपो के समीप खड़ा था। इसी बीच अज्ञात ट्रक ने उसे रौंद डाला। आसपास के लोगों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह छह माह पूर्व कमाने के लिए हरियाणा गया हुआ था। वह शादीशुदा है तथा घर का अकेला कमाने वाला है। उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मृतक का नाम क्या था?
मृतक का नाम मो. एनुल था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।