Araria News: करंट से 30 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत।
Araria News: अररिया के जमुआ वार्ड में एक 30 वर्षीय महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला दरवाजे से पशु को गोहाली ले जा रही थी जब वह 220 वोल्ट के खुले तार की चपेट में आ गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Araria News: अररिया। करंट से 30 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत। पशु को घर करने के दौरान हुआ हादसा अररिया, हिटी। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ताराबाबाड़ी थाना क्षेत्र के जमुआ वार्ड संख्या-08 में गुरुवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से एक 30 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला दरवाजे से पशु को गोहाली ले जा रही थी।
घटना की जानकारी
हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बेगम खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की देर शाम बेगम खातून दरवाजे पर पशु को अंदर गोहाली ले जा रही थीं। इसी दौरान वह 220 वोल्ट के बिजली के खुले तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले गया।अस्पताल में स्थिति
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बेगम खातून को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान महिला की न तो पल्स मिल रही थी और न ही हार्ट बीट चल रहा था। ईसीजी जांच भी कराई गई, जिसमें किसी प्रकार की गतिविधि नहीं मिलने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया।परिवार का हालात
मृतका के रिश्तेदार मोहम्मद साबिर ने बताया कि बेगम खातून रोज की तरह पशुओं को घर के अंदर कर रही थीं, तभी वह बिजली के तार की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। अररिया फोटो वीडियो/अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


