Araria News: ट्रैक्टर पलटने से धान रोपने जा रही तीन महिला मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: भरगामा, एक संवाददाता मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे भरगामा थाना क्षेत्र के

Araria News: ट्रैक्टर पलटने से धान रोपने जा रही तीन महिला मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

Araria News: भरगामा, एक संवाददाता मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या 14 स्थित परिहारी वितरणी नहर के पश्चिमी किनारे एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से धान रोपनी के लिए जा रही तीन महिला मजदूरों की मौत हो गयी। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक महिला मजदूर घायल हो गयी। इसमें एक की हालत गंभीर है। बताया गया कि ट्रैक्टर पर 27 महिला मजदूर सवार थी। अन्य सभी मजदूर ठीक-ठाक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का कारण अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होना बताया गया है。

मृतकों की पहचान

मृतका मजदूरों में सिरसिया कला वार्ड संख्या-4 निवासी बबलू मंंडल की पत्नी मीरा देवी (45 वर्ष), कारी मंडल की पत्नी नैया देवी (55 वर्ष) व किशोर मंडल की पत्नी रंजू देवी ( 40 वर्ष) शामिल हैं। मीरा देवी व नैया देवी की मौत घटना स्थल पर हुई जबकि रंजू देवी ने अस्पताल में दम तोड़ा। नैया देवी व रंजू देवी रिश्ते में सास-पुताहु थी। ट्रैक्टर के नीचे दबने से ही तीनों की मौत हुई।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इधर घटना की सूचना मिलते ही भरगामा था पुलिस के साथ-साथ सीओ, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भरगामा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेना चाहा लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव को सौंपने से इंकार कर दिया। भरगामा बीडीओ शशिभूषण सुमन, सीओ पूजा कुमारी समेत प्रबुद्धजनों के समझाने बुझाने पर आक्रोश ग्रामीण व परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने तीनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा। इधर प्राथमिक उपचार के बाद उद्यानंद मंडल की पत्नी रेखा देवी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिए अररिया रेफर कर दिया। रेखा देवी की स्थिति नाजूक बताई जा रही है। घटना के बाद से ही भरगामा थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआई रंजना गुप्ता, एसआई विकाश आनंद, एएसआई मृत्युंजय कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान राहत व बचाव में जुटे रहे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी। सीओ पूजा कुमारी ने बताया कि घटना काफी दुखद है। पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधान के तहत तीनो मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत तीनों मृतका के परिजन को राशि उपलब्ध करा दी गयी है。

सामान्य प्रश्न

यह दुर्घटना कब और कहाँ हुई?
यह दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या 14 में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।