कटिहार: हादसे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के मदनसाही

प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के मदनसाही मोड़ के समीप मंगलवार को समय लगभग 3:30 बजे प्राणपुर से कटिहार की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी प्राणपुर पुलिस को दी गई।सूचना पाकर प्राणपुर पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र के सदेलीचक गांव निवासी नौशाद अली के 26 वर्षीय पुत्र परवेज आलम के रूप में की गई है।
प्राणपुर थाना अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधकर शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर बुलाया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि ट्रक को बरामद कर लिया गया है। परिजनों के आते ही शव का पोस्टमार्टम करै परिजनो को सौंप दिया जाएगा। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि ओवरटेकिंग के चक्कर में युवक की मौत हुई है। 16 चक्कै वाली ट्रक के अंदर बाइक घुस गया। जिस कारण कुछ दूर तक घसीटते हुए ट्रक ले गया। मौके का लाभ उठाकर ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। बाइक का परखचा उड़ गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


