
नोपैर फिसलकर नहर में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम
भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या 6 में एक चार वर्षीय बच्चे की नहर के बांध पर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। बच्चे का नाम सुशांत कुमार था, जो खेलते समय पानी में गिर गया। स्थानीय युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे बाद शव बरामद हुआ।
भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या 6 में दोपहर की घटना मृतक शंकरपुर वार्ड संख्या 6 का ही था रहने वाला, गांव में पसरा मातम भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 6 में मंगलवार की दोपहर नहर के बांध पर पैर फिसल कर पानी में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक सुशांत कुमार शंकरपुर वार्ड संख्या 6 निवासी दिनेश यादव का बेटा था। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है, जब गांव के पास के खरसाही वितरणी नहर बांध पर बच्चा खेल रहा था।

बताया गया कि इसी दौरान सुशांत का पैर फिसलने वह गहरे पानी में गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बांध पर मौजूद स्थानीय युवकों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की और पानी में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, बीडीओ शशि भूषण सुमन और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया उमेश यादव, उप मुखिया संदीप यादव, समाजसेवी श्यामल किशोर सिंह, पंसस विनोद मंडल, निरशू ऋषिदेव, सहदेव ऋषिदेव, श्रवण यादव, अभिमन्यु कुमार, डॉक्टर नागेंद्र यादव, रणधीर यादव, पप्पू यादव, शत्रुघ्न कुमार, सदानंद यादव, गुलाबचंद यादव, सुभाष कुमार,अशोक पासवान ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आपदा विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




