
पलासी मुख्यालय मुख्य बाजार में जाम से हर कोई परेशान
पलासी, (ए. सं) पलासी प्रखंड के पलासी चौक पर इन दिनों जाम के कारण
पलासी, (ए. सं) पलासी प्रखंड के पलासी चौक पर इन दिनों जाम के कारण प्रखंड वासी से परेशान हैं। वाहनों द्वारा जाम की स्थिति ऐसी होती है कि आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में राहगीरों व मोटर चालकों को घंटों लग जाता है। खासकर पलासी हटिया के दिन सोमवार व गुरूवार को स्थिति और भयावह हो जाती है। हटिया लगते ही सड़क के दोनों किनारों पर फुटकर दुकानदारों के लगने से सड़कों पर जाम लगनी शुरू हो जाती है और देखते हीं देखते जाम लंबी कतार का रूप धारण कर लेती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम का मुख्य कारण फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा सड़क पर ही दुकान लगाकर सड़क का अतिक्रमण व सड़क के किनारे ही वाहनों का खड़ा करने से होती है।
जाम को लेकर मुख्य मार्ग से होकर लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय जदयू नेता सदानंद मंदक, शाद आलम, कमर आजाद ने बताया कि सड़क के किनारे दुकानदारों व टेम्पो के खड़े रहने के कारण जाम की समस्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। साथ ही सड़क पर बड़ी वाहनों के लगने से भी जाम की समस्या बनी रहती है। इस संबंध में उन्होंने सीओ को कई बार आवेदन देकर सड़क पर लग रहे अवैध टेम्पो पार्किंग को हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। मखमूर हयात, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद अली, ज़िया उद्दीन, बाबुल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण ही पलासी बाजार में जाम की समस्या रहती है। गोपाल कृष्ण मंडल ने बताया कि सोमवार व गुरुवार को पलासी बाजार जाम से स्थिति और बिगड़ जाती है। बताया कि गत सोमवार को जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी होती है। बताया कि जाम के कारण व्यवसायियों का कारोबार भी ठप रहता है। लोगों को आवाजाही करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मुख्य चौक पर अवैध टेम्पो पार्किंग के कारण मुख्य चौक पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। समाज सेवी संजय मांझी ने बताया कि जाम के कारण आम लोगो को आवाजाही में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। बताया कि उक्त समस्या को लेकर युवकों द्वारा कई बार सड़क जाम भी की गयी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। शाद आलम, मखमूर हयात, मोहम्मद कमर आजाद आदि ने शीघ्र जाम की समस्या को दूर करने की मांग प्रशासन से की है। इधर सीओ सुशील कान्त सिंह ने बताया कि प्रशासन इस दिशा में शीघ्र कदम उठाएगा। समस्या का समाधान किया जाएगा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




