ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियामानव तस्करों के चंगुल से तीन युवतियां मुक्त, चार युवक गिरफ्तार

मानव तस्करों के चंगुल से तीन युवतियां मुक्त, चार युवक गिरफ्तार

बुधवार की देर रात नेपाल पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से तीन युवतियों को मुक्त किया है। पुलिस ने मौके से चार मानव तस्कर को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार चारो युवक मानव तस्कर गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं।...

मानव तस्करों के चंगुल से तीन युवतियां मुक्त, चार युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 06 Nov 2020 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार की देर रात नेपाल पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से तीन युवतियों को मुक्त किया है। पुलिस ने मौके से चार मानव तस्कर को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार चारो युवक मानव तस्कर गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। मुक्त की गई युवतियों की उम्र 26 से 28 वर्ष के बीच है। नेपाल के एक नंबर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन मानव तस्करों द्वारा युवतियों को भारत में साठ हजार रुपये के मासिक वेतन पर नौकरी लगाने का प्रलोभन दिखाकर सुनसरी के इनरुवा के एक होटल में सभी को लेकर रात रुके थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। हालांकि इस बीच सभी मानव तस्कर होटल से युवतियों के साथ टेम्पो से बिराटनगर के लिए निकल गये। लेकिन तभी पुलिस सीमावर्ती गांव औरावनी से सभी को हिरासत में ले लिया। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवकों में अररिया जिले के चहटपुर पंचायत के 37 वर्षीय दिलीप कुमार साह व 35 वर्षीय दिलीप यादव शामिल हैं। वही अन्य गिरफ्तार युवकों में जोगबनी सीमा से सटे नेपाल भाग इस्लामपुर के 24 वर्षीय बरुण कुमार मंडल, इनरुवा के 28 वर्षीय सचिन मेहता हैं। ये लोग अधिक वेतन का प्रलोभन देकर युवतियोंे को ले जा रहे थे। मानव तस्करी के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चारो युवक लम्बे समय से मानव तस्करी में संलग्न होने की बात सामने आयी है । मानव तस्करी के लिए इन लोगों द्वारा जोगबनी की खुली सीमा के इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। लोगों ने बताया कि जोगबनी के दरहिया, इस्लामपुर, चाणक्य चौक के खुली सीमा के रास्ते मानव तस्करी की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें