Araria News: मारपीट में महिला सहित तीन घायल
हिन्दुस्तान, अररिया
Araria News: पलासी के अलग-अलग गांव में आपसी रंजिश के चलते तीन लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल है, घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी पीड़ितों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Araria News: पलासी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में पीपरा बिजवार गांव के मोहम्मद हकीम, मोहम्मद पप्पू व कुजरी के गुलजबी शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज पीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बावत प्रभारी डा जहांगीर आलम ने बताया कि उक्त सभी पीड़ितों का ईलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।


