ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाचोरों ने उड़ाए दो लाख नगदी, जेबरात सहित पांच लाख के सामान

चोरों ने उड़ाए दो लाख नगदी, जेबरात सहित पांच लाख के सामान

अररिया। निज संवाददाता शहर के खरहिया बस्ती वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार की रात...

चोरों ने उड़ाए दो लाख नगदी, जेबरात सहित पांच लाख के सामान
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 28 Feb 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया। निज संवाददाता

शहर के खरहिया बस्ती वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार की रात चोरों ने अखबार के हॉकर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने वेंटीलेशन से कमरे में प्रवेश किया फिर नगदी, ज्वेलरी सहित करीब पांच लाख की चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। गृहस्वामी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वे अखबार बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात वे अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। इसी दौरान पड़ोसी के छत के सहारे वेंटिलेशन तोड़कर चोर उनके कमरे में प्रवेश किया और अलमीरा में रखे नगदी दो लाख व सोना व चांदी का जेबरात आदि चोरी कर ले गया। घटना को लेकर अखबार के हॉकर अनिल कुमार मिश्रा की पत्नी अंबिका देवी ने बताया कि वे अपनी बेटी की शादी के लिए घर में नगदी सहित जेबरात बना कर रखे थे। सभी जेवरात और नगदी चोर उठा कर ले गया। बताया कि घटना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल की। चोर उनके घर से सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, सोने की नाक व कान की बाली, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का आदि की चोरी कर ले गया। बताया कि देर रात ही जब नींद खुली खुलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। बताया कि पड़ोस की गली में ज्वेलरी का डब्बा,पर्स आदि फेंका पाया गया। वही बगल से एक बड़ा टॉर्च भी बरामद हुआ है। आशंका है कि यह चोर की है। इधर नगर थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है जल्द मामले का उद्भेदन करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें