Araria News: पान दुकान का ताला तोड़ 15 हज़ार के सामान की चोरी

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: फारबिसगंज के सदर रोड़ स्थित चौरसिया पान दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर 15 हजार रुपए का पान मसाला, गुटखा और सिगरेट चुराए। दुकानदार राज कुमार चौरसिया ने सोमवार रात दुकान बंद की थी। अगली सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तो फाटक टूटा हुआ और 1 हजार रुपए नगद सहित सामान गायब मिला।

Araria News: पान दुकान का ताला तोड़ 15 हज़ार के सामान की चोरी

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के सबसे व्यवस्तम सदर रोड़ स्थित पुराना ज्योति मोड़ स्थित चौरसिया पान दुकान की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित करीब 15 हज़ार रुपए मूल्य का पान मसाला, गुटखा, सिगरेट आदि चुरा लिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार राज कुमार चौरसिया ने बताया कि सोमवार की देर रात उन्होंने अपनी दुकान को बंद कर घर चले गये। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का फाटक टूटा पड़ा है एवं दुकान से एक हज़ार रुपए नगद सहित अन्य कीमती सामान गायब है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दे दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: पान दुकान का ताला तोड़ 15 हज़ार के सामान की चोरी