ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियायौम-ए-वफात पर फिर लोगों को रूलाया तस्लीम उद्दीन की कमी

यौम-ए-वफात पर फिर लोगों को रूलाया तस्लीम उद्दीन की कमी

जोकीहाट । (ए.सं.) सीमांचल गांधी के नाम से मशहूर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके...

यौम-ए-वफात पर फिर लोगों को रूलाया तस्लीम उद्दीन की कमी
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 19 Sep 2021 04:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जोकीहाट । (ए.सं.)

सीमांचल गांधी के नाम से मशहूर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके मरहूम तस्लीम उद्दीन के पांचवी यौम-ए-वफात प्रखंड क्षेत्र मेंमनाया गया। यौम-ए-वफात के दिन फिर तस्लीम उद्दीन की कमी को लोगों ने महसूस किया। साथ ही लोगों को उनके कारनामे भी याद आये। नम आंखों से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके पैतृक निवास सिसौना गांव के मस्जिदे अमजदी मेंकुरानखानी कर खिराज ए अकीदत पेश किया गया। उनकी मगफिरत के लिए दुआएं की गयी। यह कार्यक्रम उनके विधायक पुत्र शाहनवाज आलम के नेतृत्व में आयोजित की गयी। इसमें बड़ी तादाद में औलेमा ए दीन व दूर दराज के लोग शामिल हुए। मौके पर विधायक शाहनवाज आलम ने कहा कि उनके पिता ने सीमांचल क्षेत्र में विकास के जो बीज बोये हैं वह हमेशा याद किया जाएगा। उनके अधूरे सपने को पूरा करने लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा सपना इस क्षेत्र को बाढ़ की विपदा से निजात दिलाने के लिए महानंदा बेसिन का निर्माण कराना है। इसके लिए संघर्ष जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें