ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाबौंसी थाना परिसर में हुआ अष्टजाम

बौंसी थाना परिसर में हुआ अष्टजाम

बौंसी थाना परिसर में महाअष्टयाम से पूर्व 24 घंटे तक वरिष्ठ पुरोहित की अगुआई में रामायण पाठ किया...

बौंसी थाना परिसर में हुआ अष्टजाम
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 16 Apr 2019 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बौंसी थाना परिसर में महाअष्टयाम से पूर्व 24 घंटे तक वरिष्ठ पुरोहित की अगुआई में रामायण पाठ किया गया।

अष्टयाम में हिंगना, बसैठी, कवैया व नंदनपुर सहित आधा दर्जन कीर्तन मंडली शामिल हुए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता की अगुआई में हवन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया गया। थाना परिसर में मंदिर स्थापना के बाद वर्ष 1993 से लगातार रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा की हो रही है। वहीं मंगलवार को संपन्न हुए अष्टजाम में रामधुन हरे राम हरे कृष्ण के धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

पैक्स अध्यक्ष विमल किशोर सिंह, रूद्रानंद साह, पूर्व मुखिया नंद मोहन झा, मुखिया पति जाबिर अंसारी, इनुस अहमद, इम्तियाज अंसारी व राजेंद्र साह सहित ग्रामीणों ने अष्टयाम को सफल बनाने में सहयोग किया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की पचीरा पंचायत अंतर्गत नरसिंह देव में मंदिर परिसर में महाअष्टयाम का शुभारंभ किया गया था। इस बीच मौके पर माहौल भक्तिमय बना रहा।

कमलपुर स्थित नरसिंह स्थान में पूजा-पाठ को लेकर समय के साथ श्रद्धालुओं के आस्था में बढ़ोतरी होने लगी है। ग्रामीणों की माने तो सदियों से यह देव स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। वर्षों से रामनवमी के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। तीन दिनों तक आसपास का क्षेत्र रामधुन संकीर्तन से गुंजायमान रहा। लगातार तीन दिनों तक हांसा, कजरा, नवटोली, राघोपुर, भोड़हा व स्थानीय कीर्तन मंडली महाअष्टयाम में अपने बाल मंडली के साथ शामिल हुए।

वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार झा, कैलाश मोहन झा, दुर्गानंद झा, बमभोला झा, मदन लाल कर्ण, नवकांत झा, रमेश मोहन झा, प्रमोद कुमार दास, गिरजानंद ठाकुर, परमेश्वर झा, विनोद झा, बलभद्र झा व पंसस निशा झा सहित स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें