हरे राम-हरे कृष्ण के धुन से भक्ति मय हुआ शहर

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया, वरीय संवाददाता। मोक्ष धाम बाबाजी कुटिया स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे अष्टयाम संकीर्तन

हरे राम-हरे कृष्ण के धुन से भक्ति मय हुआ शहर

अररिया, वरीय संवाददाता। मोक्ष धाम बाबाजी कुटिया स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे अष्टयाम संकीर्तन से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय है। इसका समापन रविवार को होगा। बीते मंगलवार से ही रामधुन संकीर्तन लगातार जारी है। शाम के समय माहौल और भी आध्यात्मिक हो जाता है।स्थल की शोभा महाअष्टयाम संकीर्तन के कारण बाबाजी कुटिया में संध्या काल श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। इससे पूरा शहर के लोग भक्ति के सागर में डूब जाते हैं। इस मे खास बात यह है की कीर्तन मंडली द्वारा देश भक्ति झांकी की भी दिखाया जा रहा है।जब हजारों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे हनुमान मंदिर के पावन स्थल पर पहुंचकर रामधुन की रंग में रंग जाते है।

मां खड्गेश्वरी काली के साधक साधक नानु बाबा ने बताया कि इस कुटिया मे कोई दशक से हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन का लगातार आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष होने वाले इस महाअष्टयाम में जिले के कई प्रखंडों से कीर्तन मंडली शामिल होती है। ताराबाड़ी के सरोज कुमार समेत कई कीर्तन मंडली अपने साथ छोटे छोटे बच्चों को भी लेकर आती है और उनका मनमोहक नृत्य माहौल को आकर्षक व भक्तिमय बना देता है। खासकर संध्या काल कीर्तन मंडली में शामिल विभिन्न देवी देवताओं, भूत पिशाच व पवनसूत के वेश में बाल नर्तकों की गतिविधि महाअष्टयाम में चार चांद लगा देती है। उनके नृत्य पर श्रोता व दर्शक भाव विभोर होकर झूम उठते हैं । बाबा ने बताया कि रविवार को महाअष्टयाम का समापन होगा। जिसके बाद खिचड़ी का महा भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में भक्तगण इस भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते हैं।इस महाअष्टयाम में हजारों भक्त रोजाना भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।