Araria News: समाज निर्माण, संस्कार व राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में शिक्षक की अहम भूमिका

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने समारोह का आयोजन किया, जिसमें शिक्षकों के सामने चुनौतियों और उनके दायित्वों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि डीईओ साहेब आलम उपस्थित रहे। 125 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Araria News: समाज  निर्माण, संस्कार व राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में शिक्षक की अहम भूमिका

Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार की शाम शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों के समक्ष वर्तमान समय में उत्पन्न चुनौतियों, शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका एवं दायित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज के निर्माण, संस्कार एवं राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलते समय और नई चुनौतियों के बीच शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ करना होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभा प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव सह उप महासचिव मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीईओ साहेब आलम उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के प्रमुख उपस्थित लोग

कार्यक्रम में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ कटिहार के अध्यक्ष विनोद कुमार व सचिव नौशाद आलम की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा ने की। संचालन प्रधान सचिव अभिषेक रंजन ने किया। समारोह में शिक्षक नेता अब्दुल कुद्दुस की भी उपस्थिति रही।

शिक्षकों को सम्मानित करना

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जिले के 125 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक हित, शिक्षा की गुणवत्ता तथा संगठन की एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

अन्य उपस्थित सदस्य

मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार, उपाध्यक्ष अबूजर, मसूद आलम, मुजाहिदुल हक, सचिव राजीव रंजन,कार्यालय सचिव जाहिद अख्तर, अंकेक्षक रणवीर पासवान, प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाशचंद विश्वास सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं समन्वय समितियों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में जिले के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

सामान्य प्रश्न

✦शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन कब किया गया?−
शिक्षक दिवस समारोह शनिवार की शाम को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: समाज निर्माण, संस्कार व राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में शिक्षक की अहम भूमिका