मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा में सभी बच्चों की भागीदारी अनिवार्य

Mar 01, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

जोकीहाट के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों को मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारियों और बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के लिए अध्ययन का माहौल तैयार करें।

मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा में सभी बच्चों की भागीदारी अनिवार्य

जोकीहाट, (एस)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मार्च महीने में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारियों से अभिभावकों को अवगत कराना और बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करना था। उमवि बोरैल में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे एचएम विवेकानंद वर्णवाल ने अभिभावकों से अपील की कि मार्च में होने वाली परीक्षा में नामांकित सभी बच्चों की भागीदारी अनिवार्य है। बैठक के दौरान बच्चों के सीखने के स्तर और उनकी कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को बताया गया कि यह परीक्षा बच्चों के मूल्यांकन और अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। शिक्षकों ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि घर पर भी बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल तैयार करें ताकि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय के विकास के लिए सुझाव दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।