
किशनगंज: तांती बस्ती में में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फांसी पर लटका मिला शव
किशनगंज में तांती बस्ती में एक महिला सुनीता कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला। 24 वर्षीय सुनीता सोमवार रात अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने...
किशनगंज। संवाददाता शहर के तांती बस्ती में मंगलवार की सुबह कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला।मृतक की पहचान सुनीता कुमारी 24 वर्ष पति सूरज बसाक के रूप में की गई है। महिला सुनीता रोज की तरह सोमवार की रात्रि अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर से कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब घर वाले कमरे के पास पहुंचे।कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश करने पर महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता देख घर वालों के होश उड़ गए।महिला सुनीता को जीवित मानकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया।

जहां जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




