Araria News: संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
Araria News: जोकीहाट के मटियारी पंचायत में एक 28 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव फंदे से लटका मिला। मृतका, अबुलैस की पत्नी, तीन बच्चों को छोड़ गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में गांव में पंचायत के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Araria News: जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत बढ़ुव्वा टोला वार्ड नंबर 2 में बुधवार की अहले सुबह एक 28 वर्षीय विवाहता का का संदिग्ध अवस्था में घर में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका तसरून मटियार बढुव्वा निवासी अबुलैस की पत्नी थी। वह अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गई। बताया जाता हेकि दोनो का प्रेम विवाह हुआ था। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। लेकिन मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
इसके बाद स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों और दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। आपसी रजामंदी और सहमति बनने के बाद मृतका के शव को सुपूर्द ए खाक शांतिपूर्ण माहौल में करा दिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि दोनो पक्षों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


