अररिया की सात गैस एजेंसियों पर अधिकारियों ने की छापेमारी, हुई सघन जांच
अररिया, वरीय संवाददाता अररिया में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। वर्तमान में जिले

अररिया, वरीय संवाददाता अररिया में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। वर्तमान में जिले में 12,770 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। रसोई गैस का कहीं कोई किल्लत नहीं। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन के हवाले से यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी।बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए सोमवार जिले की 07 गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई। वहीं उपभोक्ताओं के शिकायतों के निष्पादन के लिए 17 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक कुल 493 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 411 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 82 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


