ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियारेणु जी की पुण्यतिथि पर छात्र को किया गया सम्मानित

रेणु जी की पुण्यतिथि पर छात्र को किया गया सम्मानित

फारबिसगंज। एक संवाददाता इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय प्रोफेसर्स...

रेणु जी की पुण्यतिथि पर छात्र को किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 12 Apr 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

फारबिसगंज। एक संवाददाता

इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय प्रोफेसर्स कॉलोनी में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में अमरकथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मौजूद साहित्यकारों व गणमान्य लोगों ने रेणु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की। जबकि संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर बाल साहित्यकार हेमंत यादव, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, अरविंद ठाकुर, प्रो. सुधीर झा, युगल किशोर पोद्दार, ऋतिक झा आदि ने कहा कि रेणु को जितनी ख्याति हिन्दी साहित्य में अपने पहले उपन्यास मैला आंचल से मिली। उसकी मिसाल मिलना दुर्लभ है। इसी उपन्यास के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा रेणु ने परती परिकथा,जुलूस, दीर्घतपा, कितने चौराहे और पलटू बाबू रोड उपन्यास भी लिखे। उनके चार कथा संग्रह भी प्रकाशित है। उनकी प्रसिद्ध कहानी 'मारे गए गुलफाम' पर बहुचर्चित फिल्म तीसरी कसम का निर्माण हुआ। इसी अवसर पर मैट्रिक परीक्षा 2021 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एक गरीब छात्र मोहम्मद दिलसाद अंसारी पिता मो.आजाद अंसारी को द्विजदेनी प्रतिभा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें