डीएम और एसपी ने स्ट्रांग की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अररिया जिले में विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गिनती शुक्रवार को होगी। सभी पोल्ड ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सख्त सुरक्षा घेरे में रखा गया है। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मतगणना सुबह 08:00 बजे शुरू होगी, जिसमें ईवीएम को वीडियोग्राफी के साथ खोला जाएगा।

स्ट्रांग रूम में सख्त सुरक्षा घेरे में रखे गये हैं सभी पोल्ड ईवीएम अररिया, संवाददाता जिले में मंगलवार को हुए विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को मतों की गिनती निर्धारित है। स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाया है। जिला प्रशासन मतगणना की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर चुका है। सभी पोल्ड ईवीएम को सख्त सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार ने गुरुवार को स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षा किया। इस क्रम में दोनों वरीय अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के चारों ओर लगाए गए सुरक्षा घेरे, सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्री एरिया में तैनात पुलिस बलों की स्थिति और प्रवेश द्वार पर की गई बैरिकेडिंग व चेकिंग व्यवस्था का अवलोकन किया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा बताया गया कि मतगणना पूर्व की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया और मतगणना को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा भी की गई। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बताया गया कि मतों की गिनती शुक्रवार को सुबह 08:00 बजे शुरू होगी और ये कार्य मैग्नस की समाप्ति तक अनवरत चलता रहेगा। बताया गया कि डीएम ने यातायात के सुगम संचालन के लिए चांदनी चौक रानीगंज मार्ग पर बस स्टैंड से पश्चिम नहर के पुल के पश्चिमी छोर पर और कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार से पश्चिम टेलिफोन एक्सचेंज कार्यालय के सामने एक-एक बेरियर लगाने का निर्देश दिया है। इन दोनों बैरियर के बीच सड़क के दोनों किनारे पर बैरिकेडिंग कराने को भी कहा गया है। बताया गया है कि कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए स्थापित पोल्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट को डबल लॉक सिस्टम के तहत सीलबंद कर रखा गया है। मतगणना के दिन शुक्रवार को सभी ईवीएम को अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जायेगा और फिर मतगणना का कार्य शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


