आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली

Mar 01, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

बथनाहा थानाध्यक्ष ने होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। डीजे का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली

बथनाहा, एक संवाददाता विभागीय निर्देश पर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बथनाहा थाना ने सख्त आदेश जारी किया है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि होली के अवसर पर डीजे का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थान, जुलूस अथवा अन्य कार्यक्रम में अनावश्यक रूप से डीजे बजाना कानूनन अपराध माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे मशीन व संबंधित उपकरणों को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही दोषी संचालक व मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष ने सभी डीजे संचालकों एवं आम लोगों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।